Haryana-Punjab Rain Alert: सावधान, हरियाणा-पंजाब में इस दिन फिर से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published On

Haryana-Punjab Rain Alert: हिसार (संदीप सिंहमार)। एक साथ दो पश्चिमी हुई सक्रिय होने के कारण हुई बूंदाबांदी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरियाणा पंजाब में रात्रि के साथ-साथ अब दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले 48 घंटे में रात्रि के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी हरियाणा में दिन का तापमान औसतन रूप से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसी प्रकार अंबाला व जींद में दिन का अधिकतम तापमान 13.2, करनाल में 13.6 दर्ज किया गया। ऐसी ही स्थिति पंजाब के सभी जिलों में बनी रही।

अगले 2 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम | Haryana-Punjab Rain Alert

आईएमडी ने 27 दिसंबर को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने 27 से 28 दिसंबर के बीच हरियाणा में पंजाब के कुछ इलाकों में एक बार फिर बूंदाबांदी की संभावना जताई है बूंदाबांदी में बादलवाई के कारण रात्रि के साथ-साथ दिन के समय भी तापमान में गिरावट आएगी।

धुंध, बारिश व बर्फबारी का रहा संगम | Haryana-Punjab Rain Alert

हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बूंदाबांदी की यह परत अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों तक भी जारी रही। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बिखरी हुई बारिश हुई। मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। जिसके कारण दिन के समय भी विजिबिलिटी कम बनी रही।

About The Author

Related Posts