1984 Anti-Sikh Riots: सिख नरसंहार मामले में जगदीश टाइटलर को बड़ा झटका

Published On

नई दिल्ली। देश की राजधानी से बड़ी खबर सामने निकल (1984 Anti-Sikh Riots) कर आ रही है। जानकारी के अनुसार 1984 के सिख नरसंहार के मामले में दिल्ली की अदालत ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) को बड़ा झटका दिया है।  अदालत ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र को मंजूरी दे दी है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 8 जून को करेगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली की अदालत ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ केस ट्रांसफर कर दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र को मंजूरी दे दी और उन्हें मुकदमे के लिए संसद-विधायिका अदालत के एक विशेष सदस्य के पास स्थानांतरित कर दिया।

About The Author

Related Posts