बिहार : तीन को गोली मारकर पांच लाख की लूट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

हाजीपुर (वार्ता)। बिहार के वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के निकट महुआ-ताजपुर रोड पर अपराधियों ने एक खाद व्यवसायी समेत तीन लोगों को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटे लिये।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि खाद व्यवसायी संजीव कुमार कल देर रात हरपुर चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से भाई संतोष कुमार और कर्मचारी सतीश कुमार के साथ इसी थाना क्षेत्र के गारा गांव अपने घर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात ल गाये दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उनका पीछा कर उन्हें गोली मार दी। अपराधी घायल व्यवसायी से रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गये।

पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

 

About The Author

Related Posts