Madhya Pradesh Bus Accident: बड़वानी में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची अफरा तफरी

Published On

Madhya Pradesh Bus Accident: बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के घाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। MP Bus Accident News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस इंदौर से ओंकारेश्वर होते हुए बड़वानी के रास्ते महाराष्ट्र के प्रकाशा की ओर जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश नर्मदा परिक्रमा पर निकले हुए श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। बताया गया कि खेतिया–पाटी मार्ग पर घाट क्षेत्र में पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत स्थान पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। दो यात्री बस के नीचे फंस गए थे, जिन्हें क्रेन बुलाकर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही खेतिया, पानसेमल और पाटी थाना पुलिस के साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों की अधिक संख्या को देखते हुए आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। मृतक महिला सहित सभी घायलों की पहचान जारी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। MP Bus Accident News

About The Author

Related Posts