Chinese Yuan Or Indian Rupee: चीन के 5000 युआन भारत के कितने रुपये के बराबर, जानिये…

Published On

Chinese Yuan Or Indian Rupee: (सच कहूं/अनु सैनी)। चीन एशिया में स्थित एक ऐसा देश है, जहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है, वहीं अगर इसकी मुद्रा की बात करें तो यहां की मुद्रा को 2 नामों से जाना जाता हैं, चीनी युआन और रेनमिनबी, जिसका अनुवाद लोगों की मुद्रा होता है। वहीं चीनी मुद्रा दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तियों में से एक की अर्थव्यवस्था को परिभाषित करती है, वहीं सवाल ये उठता है कि भारत का एक रुपया चीन के कितने रुपये के बराबर है? तो चलिए आज हम अपने इस लेख में आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

जैसे कि सभी जानते हैं कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, इसकी करेंसी का नाम युआन है, बता दें कि चीन का 10 जियाओ या फिर 100 फेन का 1 युआन चीनी मुद्रा होता है। वहीं चीनी भाषा में युआन का अर्थ है, गोल वस्तु या गोल सिक्का चीनी मुद्रा के वित्तीय प्रबंधन का काम पीपुल्स बैंक आॅफ चाइना करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 1 युआन का 11.92883 भारतीय रुपया है, 100 चीनी युआन का 1,170.50 भारतीय रुपया है। 500 चीनी युआन का 5,852.51 भारतीय रुपया है। 1000 चीनी युआन का 11,705.02 भारतीय रुपया है। 5000 चीनी युआन का 59903.400 भारतीय रुपया है। Chinese Yuan Or Indian Rupee

About The Author

Related Posts