Delhi Cold News: दिल्ली में कोल्डवेव का अलर्ट, इस दिन तेजी से गिरेगा पारा, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Published On

Delhi Cold News: नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को एक बार फिर मौसम सामान्य से ज्यादा सर्द रहा और तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया, जो साल के इस समय के अनुसार सामान्य से चार डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ़्ते दूसरी बार तापमान छह डिग्री से नीचे गया है। आज न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले महीने के पहले दिन न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड बनी रहने की उम्मीद है।

साथ ही पांच दिसंबर को राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति हो सकती है। दिल्ली में दिसंबर का तापमान आमतौर पर महीने के दूसरे हिस्से में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस होता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से काफी कम है। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिये दिल्ली के सभी जिÞलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सुबह के मौसम में ठंड के बावजूद, शहर में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) में थोड़ा सुधार हुआ।

About The Author

Related Posts