कश्मीर घाटी में जारी सर्दी का सितम

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया तथा अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा और आज यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। इस मौसम के हिसाब से न्यूनतम तापमान तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें:– स्टेटिक ने खोला चंडीगढ़ में ईवी चार्जिंग केंद्र

दिन का तापमान सामान्य

श्रीनगर में हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। आज यहां तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में भी दिन का तापमान सामान्य तापमान से कई डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो पिछली रात से शून्य से 0.3 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया, जहां कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, काजीगुंड में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुकरनाग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts