शिक्षा और रोजगार
चीन में लाशों की लंबी कतार…भारत में किसी मरीज की मौत नहीं, कारगर साबित हो रहे गुरु जी के वचन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,30,696 बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.06 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 3,421 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है।
इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 163 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,43,342 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
35) Epic long lines at crematoriums… imagine having to not just wait for hours to cremate you loved ones, but have to do it carrying their deceased bodies for all those hours… let’s have empathy for the horrific #COVID19 wave ? crashing into China. ?
pic.twitter.com/aQcmmjuCTC— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) December 26, 2022
चीन में लाशों की लंबी कतार…
वहीं चीन में कोरोना की सुनामी ने हालत खराब कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लाशें की लंबी कतार देखी जा सकती है। अस्पतालों में अभी लंबी कतारें लगी हुई है। चीन के राष्टÑपति ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है। वीडियो में शवदाह गृहों के बाहर लंबी कतार नजर आ रही है। यहां पर लोग अपने-अपने परिजनों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
कोरोना अपडेट राज्य:
राष्ट्रीय राजधानी: कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,612 हो गयी है और इसी अवधि में एक मरीज की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 26,521 हो गयी है।
केरल: 26 सक्रिय मामले घटने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,371 रह गये हैं। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,185 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,551 स्थिर है।

कर्नाटक: कोरोना संक्रमण के आठ सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,229 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,285 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर बरकरार है।
महाराष्ट्र: छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 154 हो गयी है। इस दौरान नौ लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,957 तक पहुंच गयी है। राज्य में दो मरीजों की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 1,48,415 तक पहुंच गयी है।
तेलंगाना: कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 8,37,131 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 4,111 है।
तमिलनाडु: भी चार कोरोना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है, जिससे कोरोना संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3556267 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 38049 है।
गुजरात: पांच कोरोना सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 40 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 1266465 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 11043 बरकरार है।

इसके अलावा, बिहार और झारखंड में दो-दो मामले, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, चंडीगढ़ और पंजाब में एक-एक मामले पाये गये हैं। राहत की बात यह है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप और मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर तथा त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
देशभर में कोविड निपटने के लिए मॉक ड्रिल
विदेशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में मंगलवार को कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला स्तर पर मॉक ड्रिल की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल देखने के लिए नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरी तैयारियों का सुचारू संचालन देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए उपकरण, दवाइयां और मानव संसाधन का तैयार रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महामारी से बचने के लिए कोविड मानकों का पालन और भ्रमित जानकारियों से बचना जरूरी है।

कोविड से निपटने के लिए सरकार तैयार
कोविड माक ड्रिल का उद्देश्य पिछले अनुभव के आधार पर महामारी से निपटने की तैयारियों को परखना है। यह माक ड्रिल देशभर में जिला स्तर पर की गई। इसमें कोविड से निपटने के लिए आवश्यक विशेष कोविड अस्पतालों, बिस्तरों, दवाईयों, आक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति, वेंटीलेटर तथा एम्बूलेंस का सुचारू हालत में होना सुनिश्चित किया गया। केंद्र सरकार के कोविड-19 ग्रील मॉक ड्रिल के संबंध में जारी किए गए निदेर्शों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों की भौतिक उपस्थिति में की गई। इसके अंतर्गत चिकित्सा तरल आॅक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति तथा संबंधित उपकरणों को विशेष तौर पर जांच आ गया।
पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम
- दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात
कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद
जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन
डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।
सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम
आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-
1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं
‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’
मॉस्क जरूर लगाएं
‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो। देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
