देवघर रोप-वे हादसा : कई फीट ऊंचाई से बच्ची का रेस्क्यू

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसे में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना ने एम आई -17 और एमआई-17 वी 5 हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। वायु सेना के ये हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह से ही बचाव अभियान में जुटे हैं। वायु सेना ने बचाव अभियान के लिए गरूड कमांडो भी भेजे हैं। वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना को रविवार रात इस अभियान के लिए हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध मिला था।

इसके बाद एम आई -17 हेलिकॉप्टर और कमांडो भेजे गये। हेलिकॉप्टरों ने सुबह हादसे की जगह जाकर पहले स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद से वह जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 48 लोग अलग-अलग रोप वे ट्रॉलियों में लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर फंस गये थे। इस बीच सामने आई एक तस्वीर की खूब चर्चा होने लगी है। यह तस्वीर रेस्क्यू के दौरान की है जब सेना के जवानो ने एक बच्ची का हौसला बढ़ाते हुए उसे कई सौ मीटर ऊंचे हवा से रस्सी के सहारे नीचे लाया। बच्ची की रेस्क्यू की तस्वीर देख हर कोई उसकी साहस की तारीफ कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts