पौधे लगाकर दी पूज्य गुरु जी को अवतार दिवस की बधाई

Published On

चंडीगढ़ वासियों ने दिया आमजन को भी पेड़ लगाने का संदेश

चंडीगढ़ (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस की खुशी में विभिन्न राज्यों में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाती है। और कई सालों तक उनकी संभाल भी करती है। वहीं आज चंडीगढ़ की साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान चला पूज्य पिता जी को अवतार दिवस का तोहफा दिया। सेक्टर 43 बी में पौधारोपण के उपरांत मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची चंडीगढ़ की एमसी प्रेमलता ने सच कहूँ संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि मैं पूज्य गुरु जी को उनके जन्मदिवस की बधाई देती हूं।

पूज्य गुरुजी पर्यावरण को लेकर बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं जो कि बहुत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के लोग मिलकर जो मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा ऐसा माहौल मुझे और कहीं देखने को नहीं मिल रहा यहां पर छोटे बच्चों में भी पौधे लगाने को लेकर जुनून दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि अगर बच्चे आज पौधे लगाएंगे, अच्छे कार्य करने सीखेंगे तो आने वाले समय में उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होगी। वहीं चंडीगढ़ के ब्लाक भंगीदास मलराज इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ ब्लॉक की साध-संगत द्वारा चंडीगढ़ के अलग अलग जोनों पर हजारों पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमें हमेशा मानवता भलाई और पर्यावरण कल्याण की शिक्षा दी है, उन्ही की प्रेरणा पर चलते हुए अवतार दिवस के उपलक्ष में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों में साध-संगत ने पौधारोपण किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साध-संंगत ने पौधे लगाए हैं तथा साध-संगत पौधे लगाने के साथ-साथ कई सालों तक इनकी संभाल भी करती है। आपको बता दें कि पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कल अवतार दिवस है। जिसे लेकर साध संगत में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts