ब्लॉक पीलीबंगा की साध-संगत ने कोलायत आश्रम में की सेवा

Published On

कोलायत (राजस्थान)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पीलीबंगा की साध-संगत ने पवित्र धाम कोलायत दरबार में सेवा की। गौरतलब हैं कि हाल ही में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा समस्त साध-संगत को वचन किए हैं कि सभी ने अपने घरों में तिरंगा स्थापित करना है ताकि हर वक्त अपने नजदीक तिरंगे को देखकर हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। ऐसे में साध-संगत द्वारा घर-घर में तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। साध-संगत हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत देश के अनेक राज्यों में अपने अपने घरों में तिरंगा स्थापित कर रही है।

जरूरतमंद मरीज को रक्तदान

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए सिलवाला खुर्द ब्लॉक के गांव मेहरवाला के सेवादार रेलवे कर्मचारी जसकरण सिंह इन्सां ने अपने जन्मदिन पर महात्मा गांधी सरकारी हस्पताल हनुमानगढ़ में जाकर अति जरूरतमंद मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया। मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरुजी व रक्तदाता का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts