Saudi Arabia Drone Attack: सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव, एडवाइजरी जारी

Published On

Saudi Arabia Drone Attack: रियाद। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर पर ड्रोन से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार देर रात हुए इस हमले में दो मानव रहित यानों का उपयोग किया गया, जिससे परिसर के एक हिस्से में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय भवन में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। Saudi Arabia News

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। हाल के दिनों में एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला तेज हुआ है, जिससे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है।

हमले के तुरंत बाद रियाद स्थित अमेरिकी मिशन ने अपने नागरिकों के लिए “शेल्टर-इन-प्लेस” परामर्श जारी किया। इसमें लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, सैन्य ठिकानों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा योजना तैयार रखने की सलाह दी गई। दूतावास ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं, इसलिए आधिकारिक सुरक्षा अलर्ट पर नजर बनाए रखना आवश्यक है। Saudi Arabia News

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं

सऊदी अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ड्रोन को पहले रोका गया था या वे वायु सुरक्षा तंत्र को भेदकर परिसर तक पहुंचे। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें आग और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है तथा अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटा है।

सूत्रों के अनुसार हालिया घटनाक्रम उस सैन्य टकराव का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत पिछले सप्ताह हुए हवाई हमलों के बाद हुई। इस संघर्ष के बाद पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ी है। कई खाड़ी देशों में वायु क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिसके कारण उड़ानों में विलंब और निरस्तीकरण की स्थिति बनी। हालांकि रियाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिलहाल संचालित हो रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह टकराव लंबा खिंचता है तो ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार मार्गों और वैश्विक बाजारों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल सभी पक्ष स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। Saudi Arabia News

About The Author

Related Posts