दक्षिण कोरिया में भूकंप के हल्के झटके

Published On

सोल 10 फरवरी (एजेंसी)

दक्षिण कोरिया के दक्षिण- पूर्वी तट पर 4.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। कोरिया मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पूर्वी तटीय शहर पोहांग से 50 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित उत्तरी गोयांगसांग प्रांत में स्थानीय समयानुसार 1253 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र 21 किमी की गहराई में 36.16 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 129.90 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts