श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

Published On

पूरे क्षेत्र का घेराव कर खोज अभियान जारी है

श्रीनगर (एजेंसी)।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुराने हवाईअड्डे मार्ग पर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब आतंकवादियों ने शहर के बाहरी क्षेत्र वनबल में सुरक्षा बलों के एक खोज दल पर हमला किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारी गोलीबारी और धमाके हुए जिसकी गूंज पूरे नये शहर में सुनाई दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ जारी है। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र का घेराव कर खोज अभियान जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts