पुंछ में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया

Published On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट के डोरी ढूक क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफियां सूचना के आधार सुरक्षा बलों ने आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों ने कहा, “इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गयी।” विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ जारी है।

श्रीनगर आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद,12 जवान घायल

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवान में सोमवार शाम आतंकवादियों के एक पुलिस बस पर किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 12 जवान घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि हमले को जैश-ए-मोहम्मद की एक शाखा द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया, “आज करीब 1800 बजे आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवान पंथा चौक क्षेत्र के पास एक पुलिस वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन आतंकवादियों ने पुलिस कर्मियों को ले जा रहे एक पुलिस वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

उक्त पुलिस दल ड्यूटी करने के बाद परिसर वापस लौट रहा था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे। इस आतंकी घटना में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts