Mexico’s street festival Firing: स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी, मचा हड़कंप 12 की मौत, कई घायल

Published On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआटो नगर में सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक स्थानीय उत्सव के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बुधवार की रात उस समय हुई जब बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक आवास परिसर में नृत्य व मनोरंजन के लिए एकत्र हुए थे। Mexico street festival News

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुष्टि करते हुए इरापुआटो के स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज़ सर्वेंट्स ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतकों की संख्या 12 है तथा घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। इस दौरान एक वायरल वीडियो में देखा गया कि गोलीबारी से ठीक पहले लोग संगीत की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहे थे। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गहन जांच चल रही है और संघीय व राज्य सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान में लगी हुई हैं।”

गुआनाजुआतो मेक्सिको के सबसे अधिक हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों में से एक

गौरतलब है कि गुआनाजुआतो राज्य हाल के वर्षों में मेक्सिको के सबसे अधिक हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों में से एक बन चुका है। यहां आपराधिक गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एक-दूसरे से संघर्ष करते रहते हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जनवरी से मई 2025 के बीच इस राज्य में कुल 1,435 हत्याएं दर्ज की गई हैं, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में दोगुनी से अधिक है।

राज्य अभियोजक कार्यालय के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ठीक एक दिन पूर्व गुआनाजुआतो के अन्य हिस्सों में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में भी पाँच लोगों की हत्या की गई थी। इसी प्रकार की एक अन्य घटना पिछले माह सैन बार्टोलो डे बेरियोस में हुई थी, जहाँ एक कैथोलिक धार्मिक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में सात लोगों की जान चली गई थी। अब तक किसी गिरोह या संदिग्ध के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इरापुआटो की ताज़ा घटना के पीछे कौन सा आपराधिक संगठन हो सकता है। Mexico street festival News

About The Author

Related Posts