अमेरिका के इडियाना स्थित मॉल में गोलीबारी, चार की मौत

Published On

वाशिंगटन, (एजेंसी)। अमेरिका में इंडियाना के ग्रीनवुड स्थित एक मॉल में गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ग्रीनवुड के महापौर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह हमला रविवार को ग्रीनवुड के ग्रीनवुड पार्क मॉल में हुआ। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के प्रमुख जिम इसन ने कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने हालांकि गोली की घटना के मकसद का संकेत नहीं दिया और न ही बंदूकधारी की पहचान बतायी। मेयर मार्क मायर्स ने कहा, “आज शाम ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुयी। ग्रीनवुड पुलिस विभाग ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मैं कमांड पोस्ट के सीधे संपर्क में हूं और अब कोई खतरा नहीं है। कृपया पीड़ितों के लिए प्रार्थना करें।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts