शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी के गुरलीन व जुगराज का नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन
शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी के गुरलीन, जुगराज का नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयन
सरसा (सच कहूँ/सुनील बजाज)। Sirsa News: शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी और शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुरलीन इन्सां (7वीं कक्षा) और जुगराज सिंह (8वीं कक्षा) ने बड़ा मुकाम हासिल किया है, दोनों का चयन अंडर-14 सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप-2 (नॉर्थ जोन-2) के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने चयन का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को दिया। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी, सरसा की टीम के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरलीन इन्सां और जुगराज सिंह 18 से 22 अक्तूबर तक डीएवी सीनीयर सैकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ में होने के लिए कैंप के लिए चयन किया गया है।
बता दें कि कैंप के बाद तमिलनाडू के मदुराय में 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर 2026 तक होने वाले अंडर-14 सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गुरलीन और जुगराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की। शाह सतनाम जी स्टेडियम क्रिकेट अकादमी और स्कूल प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी सरसा और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर सरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के प्रिंसिपल राकेश धवन इन्सां, स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर और स्पोर्ट्स एवं शिक्षण संस्थानों के प्रभारी चरणजीत सिंह इन्सां ने युवा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।