हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में लू का अलर्ट, जा सकता है 44 डिग्री तापमान 

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बारिश से देश में पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन कल फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होनी शुरू हो जाएगगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के लोगों को फिर से लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्टÑ, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है।

दिल्ली में 9 से 13 मई तक चलेगी गर्म लू

कल दिल्ली में बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्म लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 से 13 मई तक गर्म लू चलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान, हरियाणा में 44 डिग्री के पार जाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। तापमान में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

लू से बचने के उपाय :

यह सच है कि हर साल लू से कई लोगों की जान चली जाती है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर गर्मी के मौसम में आप ठीक ढंग से अपना ख्याल रखें और कुछ जरुरी सावधानियां बरतें तो लू के प्रकोप से बच सकते हैं। आइये लू से बचने के कुछ प्रमुख उपायों के बारे में जानते हैं।

  • गर्मियों के दिनों में हल्का भोजन करें
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर ना निकलें।
  • हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें।
  • गर्मी के दिनों में कभी भी खाली पेट घर से बाहर ना निकलें
  • ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें।
  • अधिक मात्रा में पानी पिएं। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts