जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकी मार गिराया

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकी रानीपुरा इलाके के अछाबल में पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की फिराक में थे। तभी मुठभेड़ शुरू हुई और पुलिस एक आतंकी को मारने में कामयाब रही। इस घटना में पुलिस का एक जवान जख्मी भी हो गया है।

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

इस बीच घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। उधर, पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts