जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक 16 सितंबर को

Published On

पटना (एजेंसी)। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 16 सितंबर को राजधानी पटना में होगी। जेडीयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने आज यहां बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सितंबर को जदयू राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी की यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री आवास, 1, अणे मार्ग में होगी। कुमार ने बताया कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी, बिहार के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य, विधानमंडल दल के सभी सदस्य तथा पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts