केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया डेरा सच्चा सौदा

Published On

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडू से पहुंचे सेवादार|                                     Kerala floods Relief  Dera Sacha Sauda

बंगलुरु(सच कहूँ न्यूज)। केरल में इन दिनों प्रलयंकारी बाढ़ से (Kerala floods Relief  Dera Sacha Sauda) चहुंओर त्राहिमाम मचा है। जल प्रलय से अब तक सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं व हजारों लोग अब भी बाढ़ के पानी में फंसे हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत एवं बचाव टीमें जी-जान से जुटी हैं। आपदा की इस घड़ी में सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा स्थापित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के दक्षिण भारत के राज्यों के सेवादार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के आंसू पोंछ रहे हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडू से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग सेवादार अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थित राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ग्रीन एस के हजारोें सेवादार तैयार|                        Kerala floods Relief  Dera Sacha Sauda

डेरा सच्चा सौदा के बंगलुरु के जिम्मेवार सन्नी इन्सां व जगतार इन्सां ने बताया कि केरल के सीमावर्ती राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडू के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार कल से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का हाथ बंटा रहे हैं साथ ही राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को खाना व अन्य जरुरत का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।  सन्नी इन्सां ने बताया कि इस दु:ख की घड़ी में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग प्रशासन के साथ है। जहां भी जरुरत होगी वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में प्रशासन का हाथ बंटाएंगे। उन्होंने कहा कि केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ग्रीन एस के हजारोें सेवादार तैयार हैं। अभी साथ-साथ सर्वे टीमें भी सर्वे कर रही हैं। सर्वे कार्य पूरा होते ही राहत एवं बचाव अभियान में और तेजी लाई जाएगी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts