पोलैंड में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Published On

वारसा (एजेंसी)। उत्तरी पोलैंड के गिडेनिया में एक एयर शो रिहर्सल के दौरान पोलिश सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी पोलिश प्रेस एजेंसी ने दी। दुर्घटनाग्रस्त विमान, एम -346 मास्टर, जिसे पोलिश सेना में बीलिक के नाम से जाना जाता है, दो सीट और जुड़वां इंजन वाला विमान है जिसे उन्नत उड़ान प्रशिक्षण के लिए डिजाइन किया गया है। खबरों के अनुसार, मृतक पायलट पोलैंड में इस तरह के विमान को उड़ाने वाला दो सबसे अनुभवी पायलटों में से एक था।

About The Author

Related Posts