कोविड टीकाकरण में 219.63 करोड़ से अधिक टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.63 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 63 लाख 82 हजार 882 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1326 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 17 हजार 912 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.59 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1723 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 6 हजार 656 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.78 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 83 हजार 167 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 90 करोड़ 9 लाख 66 हजार 82 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts