मोदी ने मां हीरा बा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया

Published On

हरियाणा के सीएम मनोहर ने जताया दुख

अहमदाबाद (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में मां हीरा बा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। श्रीमती हीराबेन मोदी का आज तड़के 3:30 बजे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोदी मां के निधन की सूचना मिलने के बाद आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। हवाई अड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए उपस्थित थे।

मोदी हवाई अड्डे से सीधे गांधीनगर में अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर रायसन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मां हीराबेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पण कर नतमस्तक किया। मोदी ने मां के अर्थी को कंधा दिया। जिसके बाद श्रीमती हीराबेन के पार्थिव शरीर को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। प्रधानमंत्री की मां हीराबेन की अंतिम यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ था। लोग हीरा बा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े थे।

गौरतलब है कि मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उन्हें मंगलवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के निदेशक ने बुलेटिन में बताया था कि श्रीमती हीराबेन मोदी ने आज तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली थी।

पीएम ने ट्वीट कर दी मां के निधन की जानकारी दी

मोदी ने ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान पीएम ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts