हरियाणा, पंजाब में बढ़े कोरोना के नए केस, सरकार हुई अलर्ट, स्कूल, कॉलेज होंगे बंद?

Published On

सक्रिय मामले बढ़कर 18 हजार से अधिक हुए

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में चार और कोरोना (Corona) संक्रमितों की मौत हो गयी और तीन हजार से ज्यादा नये मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गयी है। इस बीच जारी कोविड टीकाकरण के दौर में 2799 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220 करोड़ 66 लाख 11 हजार 814 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– अमेरिका के कई हिस्सों में भीषण तूफान से तबाही, 21 की मौत, 130 से अधिक घायल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2035 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 18,389 हो गयी है। इसी अवधि में चार व्यक्तियों की इस बीमारी से मौत हो गयी जबकि 1784 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले को लेकर केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि अगर कोरोना केस और बढ़ते है तो सरकार कोई भी एक्शन ले सकती है जैसे लॉकडाउन जैसी स्थिति हो। लेकिन फिलहाल अभी कोरोना कंट्रोल में है।

चार और कोरोना संक्रमितों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 578 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 323, दिल्ली में 271 , महाराष्ट्र में 234 और कर्नाटक में 151 सक्रिय मामले बढ़े हैं। गोवा में 83 हरियाणा में 80 , उत्तर प्रदेश में 69, तमिलनाडु में 59 , पंजाब में 41 , छत्तीसगढ़ में 29 , चंडीगढ़ में 25 , जम्मू कश्मीर में 21, ओडिशा में 18 , पुड्डुचेरी में 17 , उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 14-14 , लद्दाख और आंध्र प्रदेश में 13-13 सक्रिय मामलों (COVID-19) की बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान दिल्ली हरियाणा , केरल और राजस्थान में एक-एक मरीज अपनी जान गंवा बैठे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts