कर्नाटक में छह बिहारी मजदूरों की मौत पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया

Published On

पटना(एजेंसी) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के कलबुर्गी में कल देर शाम सीमेंट फैक्ट्री में हुये हादसे में छह बिहारी मजदूरों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कुमार ने आज यहां मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि वे घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागीय प्रावधानों के अनुरूप मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति एवं मुआवजे की राशि के भुगतान की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts