जमालपुर के संक्रमित वृद्ध से तीन और हुए पॉजिटिव, बिहार में मरीजों की संख्या 96

Published On

पटना। बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी एवं कोरोना वायरस से संक्रमित तबलीगी जमात के वृद्ध सदस्य के संपर्क में आने से तीन और सदस्य पॉजिटिव हो गए और इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि कल देर रात आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित वृद्ध के संपर्क में आने से तीन और लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में एक की उम्र 30 वर्ष, दूसरे की 36 वर्ष और तीसरे की उम्र 52 वर्ष है। इससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है।

इससे पूर्व 16 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में संक्रमित वृद्ध के संपर्क में आने से नौ लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें छह माह की बच्ची, 21 वर्ष की एक युवती और 55 वर्ष का एक पुरुष तथा 40 वर्ष और 38 वर्ष के दो पुरुष, 55 वर्ष, 26 वर्ष और 20 वर्ष की तीन महिला तथा दो वर्ष की एक बच्ची शामिल हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts