एमएसजी को लेकर पूज्य गुरु जी ने किया बड़ा खुलासा

Published On

बरनावा । पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से करोड़ों साध-संगत को दर्शन दिए। पूज्य गुरु जी ने रूहानी मजलिस के दौरान साध-संगत को बड़ी खुशखबरी दी है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि फरमाया कि जैसा आप बेपरवाह शाह सतनाम जी दाता रहबर के महारहमो कर्म दिवस के बारे में सुना, भंडारा मनाया। पूरा माह मनाया। तो चर्चा सेवादार कर रहे थे कि हमे हर महीने में सेवा करने का मौका मिला करे। तो मार्च महीने को भी साध-संगत एमएसजी माह के रूप में मनाएगी।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि प्यारी साध-संगत जीओ ये जो एमएसजी वर्ड बना है, उसका कारण ये (मार्च) महीना भी है। इस महीने में परमपिता परमात्मा, दाता, रहबर ने हमें, जो आपके हम सेवादार हैं, अब तो बेपरवाह जी इस बॉडी से काम ले रहे हैं। लेकिन हमें 25 मार्च 1973 में गुरुमंत्र दिया था।

  • एम-बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज
  • एस-पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज
  • जी-सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts