युवाओं में बढ़ती नशावृत्ति पर रोक के लिए Saint Dr. MSG ने की प्रार्थना

Published On

हे मालिक! हमारे देश से नशे खत्म हो जाएं

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बढ़ती नशावृत्ति के चलते युवाओं के जीवन की बर्बादी पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। आपजी ने फरमाया कि प्यारी साध-संगत जीओ आज पूरे देश में नशे का समुन्द्र बह रहा है और हमारा देश गुरु, पीर-पैगम्बरों की धरती है। बढ़ते नशों को देखकर बड़ा दु:ख होता है। मालिक से यही दुआ करते हैं कि हे मेरे परम पिता परमात्मा! जहां पर ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब के नाम का समुन्द्र बहा करता था, तू इस समुन्द्र को ही बहा। और जो नशे का समुन्द्र बह रहा है उसे रोकने के लिए सोझी दे हर इन्सान को, सोझी दे उन व्यापारियों को, कि कोई और व्यापार कर लें, बहुत सारे व्यापार हैं जो किए जा सकते हैं।

क्यों वो नशे के व्यापार में पड़कर सारे समाज को खोखला करने पर तुले हुए हैं। तो उस भगवान से, उस राम से, परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना करते हुए हम मालिक से दुआ करते हैं कि वो उन इन्सानों के अंदर बस जाएं, उन्हें समझाएं कि नशे का व्यापार छोड़ दें, और व्यापारों में उनको तरक्की मिले। अगर कोई हमारी बात सुन रहा है तो हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि आप अपना व्यापार बदल दीजिये, नशे की बजाय कोई अच्छा व्यापार कर लीजिये, कोई तंदुरूस्ती का व्यापार कर लीजिये, यकीन मानिये भगवान जी आपके उस व्यापार में जरूर बरकत डालेंगे, जरूर खुशियां देंगे, प्रभु से यही प्रार्थना करते हुए आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद कहते हैं।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आगे से हम सायं पाँच बजे यूट्यूब चैनल पर लाइव आपसे मिला करेंगे। कोशिश करेंगे रोजाना। कई बार सेवादारों से बात कर रहे हैं, उनकी दु:ख-तकलीफ सुन रहे हैं तो नहीं हो पाता है, और कोई हमारा पर्सनल काम तो है ही नहीं। इसके लिए तो हम आए ही नहीं। हम तो आए हैं आप, समाज के लिए, क्योंकि आप सब जो ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब की औलाद हैं, वो संतों की औलाद होती है। हमें दु:ख होता है जब आपको कोई परेशानी आती है। भगवान से प्रार्थना करके, अल्लाह ताअला से दुआ करके, वाहेगुरु से अरदास करके और राम से प्रार्थना करते हुए यही कहते हैं कि हे मेरे मालिक! नशे के समुन्द्र को रोक दे और तेरे प्यार मोहब्बत के, राम-नाम के समुन्द्र को फिर से बहा दे, ताकि पूरी दुनिया के लिए हमारा देश एक मिसाल बन जाए, पूरी दुनिया के लिए एक ऐसी मिसाल बने कि दुनिया इसको फॉलो करने लग जाए। सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद, आशीर्वाद, आशीर्वाद।

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts