बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। शेयर बाजार में शुक्रवार को अधिकतर कंपनियों के कारोबार की शुरूआत हरे रंग के साथ हुई।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 418.97 अंकों की बढ़त के साथ 54,671.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 126.45 अंकों की बढ़त के साथ 16,296.60 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 252.39 अंक बढ़कर 22,395.84 अंक पर और स्मॉलकैप 232.91 अंकों की तेजी के साथ 25,550.96 अंकों पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 503.27 अंक की उछाल के साथ 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54252.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.35 अंक की तेजी के साथ 16170.15 अंक के साथ बंद हुआ था।

रुपया छह पैसे टूटा

 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर पर बने दबाव के बावजूद मासिक वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान के दबाव में अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजर में रुपया छह पैसे टूटकर 77.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया कल 77.55 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। पया आज पिछले दिवस के स्तर पर खुला। सत्र के दौरान यह 77.65 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 77.52 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के की तुलना में छह पैसे टूटकर 77.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts