फिलीपींस में जबरदस्त भूकंप के झटके, कईं लोगों की मौत, 131 घायल

Published On

मनीला (एजेंसी)। फिलीपींस में भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत हो गयी और 131 लोग घायल हो गए हैं। फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई थी। भूकंप का केन्द्र उत्तरी फिलीपीन प्रांतों के आब्रा, लुजोन और मेट्रोपॉलिटन मनीला में था। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

1200 लोगों को सुरक्षित घरों से बाहर निकाला

अधिकारियों के अनुसार भूकंप के तेज झटकों से ज्यादातर 26 से 60 उम्र के लोग घायल हुए है। करीब 1200 लोगों को सुरक्षित घरों से बाहर निकाला गया और 567 लोग खुद घरों से सुरक्षित बाहर निकल कर आए। प्रशासन ने 21 निकासी केन्द्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को आए भूकंप से छह प्रांतों और 27 शहरों के 12,945 लोग प्रभावित हुए हैं। भूकंप के तेज झटकों से कुल 868 घरों और 17 बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts