Weather Update: अगले 5 दिनों तक आंधी की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें मौसम…

Published On

चंडीगढ़। मई माह की शुरूआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। हालांकि, पिछले (Weather Update) एक सप्ताह से बारिश के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (1 मई) राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 1 मई से 4 मई के बीच बारिश से कई राज्यों में मौसम सुहावना रहेगा।

राजधानी में एक मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओले गिरने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा के गोहाना और कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजोंद, असंद, सफीदों, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, एस. यूपी में सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts