हरियाणा में तेज हवाओं के बीच गरज के साथ बारिश के आसार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में अगले तीन दिन कहीं कहीं हल्की बारिश होने तथा हरियाणा में कल से बारिश के आसार हैं । मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं गरज के साथ बारिश या बूंदाबांदी होने और तेज हवायें चलने के आसार हैं । पिछले चौबीस घंटों में पारे में आये उछाल के चलते नारनौल का पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया ।

दिन में बादल छाये रहे तथा तेज हवायें चलीं । चंडीगढ़,अंबाला, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा का पारा क्रमश: 35 डिग्री, हिसार, रोहतक और करनाल का पारा 37 डिग्री रहा। भिवानी ,सिरसा का पारा 36 डिग्री, अमृतसर 31 डिग्री, पठानकोट 32 डिग्री, आदमपुर 34 डिग्री, हलवारा 34 डिग्री, दिल्ली का पारा 38 डिग्री, श्रीनगर 16 डिग्री और जम्मू का पारा 33 डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर हल्का हिमपात तथा निचले इलाकों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया । अगले चौबीस घंटों में बारिश की संभावना है। पारे में गिरावट के चलते भुंतर का पारा 18 डिग्री , धर्मशाला 21 डिग्री , शिमला 19 डिग्री,  मनाली 15 डिग्री,  नाहन 31 डिग्री, उना 34 डिग्री, सोलन 29 डिग्री, मंडी 26 डिग्री, सुंदरनगर 24 डिग्री, कल्पा का पारा 10 डिग्री रह गया ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts