पानीपत : डेरा प्रेमी के घर की छत पर लहराया तिरंगा

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने अपने-अपने जिलों में नाम चर्चा कर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के दर्शन किए और उनके पावन वचनों को सुना। गुरु पूर्णिमा पर पूज्य गुरु जी ने दो मानवता कार्य शुरू किए। साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के सामने प्रण लिया कि वह देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे और देश का राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे उसी वचनों पर अमल करते हुए पानीपत जिले के ब्लॉक मतलोड़ा के ब्लाक भंगीदास साहब सिंह इन्सां ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया और पूज्य गुरु जी के वचनों पर फूल चढ़ाएं।

अब हर डेरा प्रेमी के घर पर होगा तिरंगा, डेरा प्रेमियों ने देश प्रेम में लिया नया संकल्प

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts