कार और बाइक की टक्कर, दो की मौत

Published On

युवकों की मौके पर ही मौत

जबलपुर(वार्ता) :

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले नाचनखेडा मोड के पास एक तेज रफ्तार से चली आ रही कार ने कल मोटरसाइकिल सवार अजीत सोनी (26) और अजीत पाठक (42) को टक्कर मार दी।

जिससे इन दोनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों ही युवक इसी थाना क्षेत्र के झंडा चौक निवासी थे। सूत्रों ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts