हिंदुस्तान की शान है हिन्दी, ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने ऐसे दी शुभकामनाएं

Published On

सरसा। हर साल 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहली बार नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि। शामिल हुए थे। उसके बाद भारत के बाहर मॉरिशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद, अमेरिका आदि देशों में भी विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने हिंदी दिवस पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि एक कड़ी है जो हम करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधती है और हमें हिंदुस्तानी होने पर गौरवान्वित अनुभव कराती है। विश्व हिंदी दिवस पर सभी को अनंत शुभकामनाएं।

शिवराज ने विश्व हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

विश्व हिंदी दिवस पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।  चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हिंदी गौरव, गर्व और भारत की आत्मा की भाषा है। यह हर भारतीय का सम्मान है। हिंदी को मान दीजिए, विश्व में आपका मान बढ़ेगा।

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।
विश्व हिंदी दिवस 2023 की शुभकामनाएं!

हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी, एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी, हर दिल का अरमान है हिन्दी। विश्व हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

अगर भारत का करना है उत्थान,
तो हिन्दी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को “विषय-मात्र”,
और हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।
विश्व हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts