सारण में युवक की गोली मारकर हत्या

Published On

छपरा 09 अक्टूबर (वार्ता)

बिहार के सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार-रायपुर बाइपास पर पेट्रोल पंप के निकट अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मौना मुहल्ला निवासी पीयूष आनंद (28) कल देर रात गड़खा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे गड़खा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पीयूष आनंद छपरा सदर अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत था। वह बजरंग दल का सदस्य भी बताया जाता है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts