मलेशिया में कोरोना के 4,116 नए मामले

Published On

कुआलालम्पुर। मलेशिया में कोरोना वायरस के 4116 नए मामले दर्ज किये गये हैं और इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,29,089 हो गयी है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को दर्ज किये गये नए मामलों में से 498 विदेशों के आए हुए लोगों से संबंधित है, जबकि 3618 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। यहां इस प्राण घातक विषाणु से 14 और लोगों की जान चली गयी। इसके बाद यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 31882 हो गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां शनिवार को 2,858 कोरोना से ठीक हुए। इसके बाद इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 27,5,11 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 44088 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 141 लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार चल रहा है, जबकि 62 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts