फ्रांस में मंकीपॉक्स के 51 केस मिले

Published On

पेस (एजेंसी)। फ्रांस में मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों की संख्या 50 को पार पहुंच गई है। इनमें से 20 से अधिक लोगों ने वायरस के लक्षणों की शुरूआत से पहले विदेश यात्रा की है। यह जानकारी फ्रांस के सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सैंटे पब्लिक ने दी है। एजेंसी ने कहा कि 03 जून 2022 को अपराह्न 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक फ्रांस में मंकीपॉक्स के 51 मामलों की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने बताया कि जांच के अधीन सभी मामले 22 से 63 वर्ष की आयु के पुरुष के हैं।

मंकीपॉक्स से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनियाभर में मंकीपॉक्स के अब तक 640 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक ब्रिटेन में 190 मामले, स्पेन में 142 मामले, पुर्गाल में 119 और कनाडा में 77 मामले तथा जर्मनी में 44 मामले शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts