नाइजर में सशस्त्र हमलावरों ने 19 ग्रामीणों की हत्या की

Published On

नियामे (एजेंसी)। अफ्रीकी देश नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एक्टुनाइजर न्यूज आउटलेट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि हमलावरों ने टिलबेरी क्षेत्र में तोंदिकीविडी शहर के तीन गांवों पर हमला किया। जोकि माली की सीमा के निकट है। रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने तीन गांवों पर हमला किया और दुकानों में लूटपाट की। इस अफ्रीकी देश में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह सक्रिय हैं। किस समूह ने गांवों पर हमला किया इसका पता नहीं चला है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts