अमेरिका में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 6,47,067 नए केस मिले

Published On

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। देश में 6,40,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी दी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कुल 6,47,067 नये मामले दर्ज किये गए और इसी दौरान 1,409 लोगों की मौत हुई।

यहां महामारी के आने के बाद एक दिन में इतनी अधिक संख्या में दर्ज हुए मामलों का यह एक नया रिकॉर्ड है। अमेरिका में पिछले एक हफ्ते से करीब 25,00,000 लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 9,000 मौतें हुई हैं। यहां शनिवार दोपहर तक कुल मामलों की संख्या 5.43 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की तादात 8,24,000 से अधिक पहुंच चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts