जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला , एक हिरासत में

Published On

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts