नेपाल में Saint Dr. MSG का जलवा, डेरा श्रद्धालुओं ने पौधारोपण कर मनाया अवतार माह

Published On

लक्ष्मीनगर (नेपाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में नेपाल के लक्ष्मीनगर और ब्लॉक गोलबाजार की साध-संगत ने गोल बाजार में पौधारोपण किया। नेपाल के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्य साध-संगत कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण हमारा अच्छा हो। उन्होंने आगे बताया कि नेपाल के अलग-अलग ब्लॉकों में अवतार माह की खुशी में नामचर्चाएं आयोजित हो रही है। साध-संगत नामचर्चा में मानवता भलाई कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts