शिक्षा और रोजगार
फीफा लोगो की नम्बर प्लेट करीब पांच लाख डॉलर में बिकी
दोहा। कतर यातायात पुलिस विभाग ने फीफा विश्व कप कतर 2022 लोगो वाली 50 नम्बर प्लेट को ऑनलाइन नीलामी में बेचा है जिसमें सबसे मंहगी नम्बर प्लेट 18 लाख कतर रियाल (495000 डालर) में बिकी है। यातायात विभाग ने बताया कि विश्व कप लोगो वाली इन नम्बर प्लेट को जून में कारों पर लगाया जायेगा। स्पूतनिक रिपोर्ट में कहा है कि खाड़ी देशों में खास नम्बर वाली प्लेटों की नीलामी काफी लोकप्रिय है। आठ साल पहले एक व्यक्ति ने 200 मिलियन रियाल (55 मिलियन डालर) में 333355 नम्बर नीलामी में खरीदा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को विशेष कार नंबर खरीदने का अधिकार मिला है, उन्हें दो दिनों के भीतर इसका भुगतान करना होगा नहीं तो इसे खरीदने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जुर्माना भी देना होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।