अमेरिका में गोलीबारी, एक की मौत, 12 घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के एरिजोना राज्य में गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं एक व्यक्ति की मौत हुई है और 12 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। एबीसी15 न्यूज चैनल ने स्थानीय कानून प्रवर्तन के हवाले से बताया कि एक बंदूकधारी ने करीब 90 मिनटों के अंदर विभिन्न शहरों में गोलीबारी की। संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है।

पियोरिया पुलिस विभाग के प्रवक्ता बैंडन शेफर्ट ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि घटना से प्रभावित हुए कुल 13 व्यक्ति हैं, जिनमें से सभी को गोली नहीं लगी है। गोली से घायल होने वाले चार व्यक्ति हैं और अन्य लोगों को अलग तरह से चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटनाओं में अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस व्यक्ति ने गोलीबारी क्यों की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts