Eye Care Tips: आंख में कुछ गिर जाए तो न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान तरीका

Eye Care Tips: आंख में कुछ गिर जाए तो न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान तरीका

Sach Kahoon Picture
Published On

Eye Care Tips:  पूज्य गुरु Gurmeet Ram Rahim Singh द्वारा दिए गए स्वास्थ्य टिप्स के अनुसार यदि आंख में धूल, मिट्टी या कोई छोटा कण चला जाए तो उसे सख्त कपड़े या हाथ से रगड़कर साफ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आंख में जलन या नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में अंजुलि में साफ पानी भरें और आंख को उसमें डुबोकर धीरे-धीरे क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे आंख में गिरा कण कुछ ही पलों में बाहर निकल सकता है और आंख को राहत मिलती है। विशेषज्ञ भी आंखों की सफाई के दौरान सावधानी बरतने और गंदे कपड़े या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं।

‘गुरुमंत्र के जाप से जाग उठती हैं अंदर की शक्तियां Eye Care Tips

सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि संसार में यह कोई नहीं जानता था कि भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, राम ऐसी कोई सुप्रीम पावर है, ऐसी कोई शक्ति है, जो सबके अंदर मौजूद है और उसे बुलाया जाए तो वह इस जहान के तो क्या अगले जहान के भी काज संवार देते हैं। मालिक स्वरूप गुरु, मुर्शिदे-कामिल इस दुनिया में आए, उन्होंने बताया कि ऐसी भी कोई ताकत है, जिसको इन्सान इस्तेमाल कर सकता है, जिसे वह हासिल भी कर सकता है। 

    आप जी फरमाते हैं कि ऐसी ताकत, ऐसी शक्ति जो सबके अंदर है, गुरू मुर्शिद ने उससे बात करने का तरीका बताया। आप कैसे उस ताकत से बात कर सकते हैं, कैसे उस ताकत को अपने अंदर महसूस करके जिंदगी में बहारें ला सकते हैं और गम, चिंता, टेंशन, परेशानियों, बीमारियों को उड़ा सकते हैं यह समझाया। मुर्शिद ने तरीका बताया उस सुप्रीम पावर का, जिसे नाम कहते हैं, बाई नेम कि उसको कैसे बुलाना है। वो मूलमंत्र, वो युक्ति, जिसका इस्तेमाल करने से आपके अंदर उसकी शक्ति जाग जाती है और आपकी शक्ति कई गुणा बढ़ जाती है। इस बढ़ी हुई शक्ति से आप परमानन्द ले सकते हैं, तमाम खुशियां हासिल कर सकते हैं, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की हुई होती। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि मालिक की तमाम खुशियां हासिल करने के लिए संत, पीर-फकीर गुरुमंत्र, मैथड आॅफ मेडिटेशन बताते हैं। 
    गुरुमंत्र का जाप करो, अभ्यास करो, तो संत जो बताते हैं उसे आप हासिल भी कर सकते हैं। संत बताते हैं कि आपके अंदर अमृत, हरिरस, आबोह्यात है और इसे आप हासिल कर सकते हैं। आपको वो तमाम खुशियां मिलेंगी, जिसकी कभी कल्पना आपने नहीं की होगी। वो परमानन्द मिलेगा, वो लज्जत मिलेगी, जो कभी खत्म नहीं होती। बस! वचनों पे अमल करो। जो लोग वचनों को मानकर अमल करते हैं, उन्हें अंदर-बाहर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती। आप जी फरमाते हैं कि वचन पीर, फकीरों के खुद के नहीं होते, बल्कि वो अल्लाह, वाहेगुरु, मालिक के वचन सुनाते हैं। जो लोग सुनकर मान जाया करते हैं उनकी जिंदगी में बहारें छा जाती हैं और जो लोग नहीं मानते, वो दु:खी, परेशान होते रहते हैं।

About The Author

Related Posts