कंबोडिया में तम्बाकू सेवन से हर साल 15 हजार लोगों की मौत : डब्ल्यूएचओ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नोम पेन्ह (एजेंसी)। कंबोडिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रतिनिधि ली ऐलाना ने बुधवार को कहा कि तम्बाकू से संबंधित बीमारियों से कंबोडिया में हर साल 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती है तथा यहां के पर्यावरण पर तंबाकू उद्योग का हानिकारक प्रभाव बढ़ रहा है। ली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तम्बाकू से दुनियाभर में हर वर्ष 80 लाख लोगों की मौत हो जाती है, जिसमें से 15 हजार से ज्यादा लोग कंबोडिया के निवासी होते हैं। डब्ल्यूएचओ ने 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जारी विज्ञप्ति में कहा कि धूम्रपान मुक्त वातावरण कंबोडिया में पर्यटन को बढ़ावा देता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में लगभग 16.80 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts