Haryana: हरियाणा के इन जिलों में पेट्रोल-डीजल की गाड़ी हुुई बंद? अब केवल ये ही गाड़ी चलेगी 

इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा रजिस्ट्रेशन टैक्स

Sarvesh Kumar Picture
Published On

प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana में एनसीआर व्हीकल नीति को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा है कि एनसीआर क्षेत्र में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और CNG वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का फोकस प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने पर है।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं लगेगा रजिस्ट्रेशन टैक्स

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से लोगों को EV खरीदने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

हरियाणा के 14 जिले NCR में शामिल

गौरतलब है that Gurugram, Faridabad, Sonipat समेत Karnal तक के कई इलाके दिल्ली NCR क्षेत्र में आते हैं। हरियाणा के कुल 14 जिले पूरी तरह या आंशिक रूप से NCR का हिस्सा हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम नायब सैनी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय महंगाई चरम पर थी, लेकिन Narendra Modi सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय राजनीति का नहीं बल्कि वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने का है।

HPSC धरने पर भी दिया बयान

इसी दौरान इनेलो द्वारा Panchkula में HPSC को लेकर दिए जा रहे धरने पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के कार्यकाल में क्या होता था, यह जनता अच्छी तरह जानती है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान भर्ती प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

Haryana

About The Author

Related Posts