हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश नए साल में कि...

    नए साल में किसानों को मोदी का तोहफा, प्रधानमंत्री किसान योजना की अगली किस्त करेंगे जारी

    PM Kisan Samman Nidhi Yojana
    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की।

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को नए साल के उपहार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की अगली किस्त जारी करेंगे। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ दिया किया जाता है, जो कि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में मिलेगा। पीएम किसान योजना के तहत 11.60 करोड़ से अधिक किसानों को विभिन्न किश्तों के माध्यम से लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ दिया जा चुका है।

    कृषि मंत्री ने किसानों से पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने का किया आग्रह

    इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। केंद्र ने 6,865 करोड़ रुपये के कुल बजटीय परिव्यय के साथ 2027-28 तक 10,000 नए एफपीओ बनाने और बढ़ावा देने के लिए 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन की केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी और लॉन्च किया। मोदी एक जनवरी को दोपहर 12 बजे इस योजना के तहत किस्त जारी करेंगे तथा किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान भी जारी किया जायेगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here